Ticker

6/recent/ticker-posts

करीला माता धाम अशोक नगर kareela mata mandir Ashoknagar

करीला माता धाम : Karila mata mandir

करीला धाम मंदिर जहां भगवान राम के बिना होती है मां सीता की पूजा:

Karila mata mandir 


        यह मंदिर दुनिया में खास इसलिए है कि यहां श्री राम के बिना मां सीता की पूजा होती है और यहां सिर्फ सीता माता की और उनके पुत्र लव कुश की मूर्ति स्थापित है । इस स्थान को लव कुश के जन्म स्थान के रूप में भी माना जाता है।  यहाँ माता सीता के जय जयकार लगाए जाते हैं क्योंकि यह विश्व का एक अनोखा और विरला माता सीता का मंदिर है । यहाँ करील के पेड़ अधिक संख्या में होने के कारण इस स्थान को करीला कहा जाता है । मां जानकी की कृपा से यहाँ के बारे में कई पौराणिक कथाएं मशहूर हैं । 

The place is known as the birth place of Luv and Kush. On Rangpanchmi the cultural and religious fair organized every year and the famous rai dance performed.

Karila Temple Ashoknagar


        हम सभी लोग मंदिर में मां सीता और प्रभु राम को एक साथ देखते हैं और पूजा भी करते हैं , लेकिन क्या आप जानते हैं कि  मध्यप्रदेश के विदिशा और अशोक नगर जिले की सीमा पर एक ऐसा अनोखा जानकी माता मंदिर भी है जहां बिना श्री राम के ही मां सीता की पूजा होती है। इस मंदिर में मां सीता के साथ श्री राम की मूर्ति नहीं है । यह धाम अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील के करीला गांव में स्थित है। यहां एक अनोखा मंदिर है जिसे करीला माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। प्राचीन मान्यता है कि यहीं पर लव और कुश का अवतरण हुआ था। इस मंदिर में मां सीता की पूजा की की जाती है परंतु भगवान राम की प्रतिमा स्थापित नहीं है।  

Karila Dham
Karila Dham main temple

karila dham
karila dham

यहाँ श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है : 

        प्राचीन मान्यता है कि मां जानकी के करीला धाम मंदिर में जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी हो जाती है। मन्नत के पूरा होने के बाद लोग श्रद्धा भाव के साथ यहां राई और बधाई नृत्य करवाते हैं । इसके लिए बेड़िया जाति की महिलाएं करीला धाम मंदिर में नृत्य करती हैं। यह एक प्राचीन परंपरा है जो अनवरत चली आ रही है।  रंगपंचमी के दिन अद्भुत दृश्य होता है।  

Rai dance karila dham
Rai dance karila

karila rai dance
karila dham 


रंग पंचमी के अवसर पर यहां एक विशाल और भव्य मेला लगता है जिसमें देश भर से लगभग 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंदिर में देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी मन्नतें मांगी थी। ऐसा माना जाता है कि महर्षि बाल्मीकि ने लव कुश के जन्म के समय बड़ी धूमधाम से यहाँ उत्सव मनाया था। उस समय बधाई गीत गाए गए थे और इस खुशी में बेड़िया जाति की हजारों  नृत्यांगना ने यहाँ नृत्य किया था तभी से यह प्रथा चल रही है। रंग पंचमी के दिन यहां रंग-बिरंगे परिधानों में मृदंग और नगाड़ों की थाप पर गायक दल के साथ थिरकते बेड़िया समुदाय की राई  नृत्यांगना भक्ति भाव से नृत्य करती हैं और एक अद्भुत दृश्य को निर्मित करती हैं। मंगल गीत गाते मंदिर में प्रवेश करती महिलाएं और जयकारों से पूरा धाम गूँज जाता है । 

karila
karila temple ashoknagar

karila dham
karila temple

संतान की होती है प्राप्ति : 

        प्राचीन मान्यता है कि इस मंदिर में निसंतान दंपत्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं इसके बाद उन्हें इस मंदिर में बधाई नृत्य करवाना होता है और यह परंपरा कई वर्षों से चल रही है। 

karila
karila temple outside area

karila
karila temple 

मंदिर से जुड़ी एक अन्य कथा : 

        इस मंदिर के बारे में एक स्थानीय कथा यह है कि लगभग 200 वर्ष पहले विदिशा जिले के ग्राम दीपनाखेड़ा के एक महंत को एक रात सपना आया कि करीला ग्राम में एक पहाड़ी पर स्थित प्राचीन आश्रम है जिसमें माता जानकी और लव कुश कुछ समय तक रहे थे । यह बाल्मीकि आश्रम वीरान है, जिसे आप जागृत करो। दूसरे दिन महंत ने इस पहाड़ी पर जाकर देखा तो वहां एक भी वीरान आश्रम पाया। इसके बाद उन्होंने स्वयं साफ सफाई कराई और तब से यह मंदिर अपने वर्तमान स्वरूप में आ गया है। 

karila
karila mata mandir

करीला धाम पहुंचे कैसे: 

        करीला के नजदीकी रेलवे स्टेशनों में मुंगावली है।  सड़क मार्ग से भी यह लगभग हर प्रमुख जगह से जुड़ा हुआ है और आसानी से बस सेवा या निजी और तो मिल सकते हैं नजदीकी प्रमुख शहरों में सिरोंज, मेहलुआ, विदिशा, अशोकनगर , मुंगावली आदि है।  अशोकनगर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है यदि भोपाल की तरफ से आएंगे तो विदिशा से इसकी दूरी लगभग 120 किलोमीटर के आसपास है। 

Karila Dham Photo Gallery :

karila
kareela temple

kareela
kareela temple

kareela mata mandir
kareela mata mandir

kareela temple
kareela temple

kareela temple
kareela temple ashoknagar

janki mata mandir karila
kareela mata mandir

janki mata mandir karila

karila temple
karila mata mandir

karila temple
karila radha krishna temple

karila temple
karila temple

karila temple
karila mata mandir

kareela dham
kareela dham 

kareela dham
kareela dham ashoknagar




Post a Comment

24 Comments

  1. Great information about our culture sir🙏🙏🎂🎂

    ReplyDelete
  2. Through this blog, we get to know about our religious place, which is still beyond many people.

    ReplyDelete
  3. जय माता रानी की 🙏

    ReplyDelete
  4. पहली बार इतनी गहराई से जानकारी प्राप्त हुई शानदार जय माँ जानकी🙏

    ReplyDelete

  5. पहली बार इतनी गहराई से जानकारी प्राप्त हुई शानदार जय माँ जानकी🙏 excellent collection 🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  6. Very informative sir ji 🙏

    ReplyDelete
  7. बहुत ही सुंदर

    ReplyDelete
  8. Good information sir ji

    ReplyDelete