Heritage of Raisen - Geedgarh and Ninod
रायसेन की विरासत गीदगढ़ और निनोद
.heic) |
Geedgarh (Raisen) |
अपना इतिहास नहीं जानेंगे तो खुद को कैसे पहचानेंगे
सभी साथियों को इस सप्ताह के सुवीर के ब्लॉग के साप्ताहिक सीरीज में सादर नमस्कार। इस सप्ताह के ब्लॉग में हम जानेंगे रायसेन जिले के एक छोटे से प्रागेतिहासिक काल के rock Shelters को और एक अनजान से ग्राम निनोद को जो रायसेन जिले के सांस्कृतिक धरोहर है।
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
गीदगढ़ ग्राम स्थान साँची यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के नजदीक है और भोपाल साँची रोड पर स्तिथ है पर लगभग गुमनाम सा है। होता यह है कि जो स्थान एक बार प्रसिद्ध हो जाए और जहां टूरिस्ट आने लगे तो वह स्थान दुनिया के नक्शे पर आ जाता है पर कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो है तो ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण पर लगभग आज गुमनाम है या बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं। ऐसा ही एक स्थान है गीदगढ़ जो भोपाल से 30 km की दूरी पर विदिशा रोड पर बालमपुर घाटी के नजदीकी में है पर अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसके नाम में ही इस स्थान का इसका रहस्य छुपा हुआ है।
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
यह स्थान और भूभाग प्रागेतिहासिक मानव की क्रीड़ास्थली रहा है। रायसेन जिले के अनेक स्थानों से प्राप्त पाषाण युगीन उपकरण, शैलाश्रय, शैलचित्रों से इस तथ्य की पुष्टि होती है।
गीदगढ़ ग्राम रायसेन जो गिद्ध के कारण कहलाता है गीदगढ़:
Geedgarh (Raisen) that is called due to vultures habitat
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय के नीचे स्तिथ एक नवीन मंदिर |
गीदगढ़ ग्राम भोपाल विदिशा रोड पर भोपाल से लगभग 30 km की दूरी पर बालमपुर से मुख्य सडक से 05 km अंदर की स्तिथ एक छोटा सा ग्राम है। गीदगढ़ ग्राम रायसेन जिले में स्तिथ है। पहले यहां पर बहुत अधिक संख्या में गिद्ध vultures पाये जाने के कारण यहां का गिद्धगढ़ हो गया और बाद में इसका नाम गिद्धगढ़ से गीदगढ़ हो गया है। अब ग्राम में तो गिद्ध बहुत कम बचे है ऐसा यहां के ग्राम निवासियों ने बताया पर ग्राम से पहले पड़ने वाले पहाड़ या शैलाश्रय में अब भी गिद्ध रहा करते है।
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम रायसेन |
मैंने भी कुछ गिद्ध यहां पहाड़ पर देखे। जंगल में एकांत में यहां गिद्ध प्रजाति का प्राकृतिक निवास है और सुबह एवं शाम के समय यह दिखाई देते है। गिद्धों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। सच तो यह है की गिद्ध एक अद्भुत प्राणी है पर प्राकृतिक दुनिया के गुमनाम नायक है। यह पक्षी प्रकृति के सफाईकर्मी की भूमिका निभाते है और स्वस्थ पारिस्तिथिकी तंत्र को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
.heic) |
गीदगढ़ रायसेन पहाड़ी पर स्तिथ गिद्ध |
जैविक कचरे को साफ़ करने के साथ साथ गिद्ध वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को कम करने में मदद करते है। अपने महत्त्व के होने के बाद भी कई कारणों से गिद्धों की प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है। गिद्धों की आबादी पर खतरों को कम करके हम उनके निरन्तर अस्तित्व को बचाये रखने में मदद कर सकते है।
.heic) |
गीदगढ़ में पहाड़ी पर गिद्ध |
हर साल सितम्बर के पहले शनिवार को दुनिया में International Vulture Awareness Day अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पहली बार 2009 में मनाया गया था जब दक्षिण अफ्रीका में लुप्तप्राय वन्यजीव ट्रस्ट ( Endangered Wildlife Trust) और इंग्लैंड में हॉक कंजर्वेंसी ट्रस्ट (Hawk Conservancy Trust) ने मिलकर इसे शुरू किया था। भारतीय गिद्ध प्राचीन शिकारी पक्षी है और एक प्रमुख प्रजाति है जिसे 2002 में IUCN ने गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया है क्योंकि भारतीय गिद्ध की संख्या में काफी गिरावट आयी है। अनुमान है जंगल में 5000 से 15000 वयस्क गिद्ध ही बचे है।
.heic) |
गीदगढ़ में पहाड़ी पर गिद्ध |
पहाड़ी के ऊपर एक भगवान शिव का गुफा मंदिर भी है जो वास्तव में प्रागेतिहासिक शैलाश्रय prehistoric rock Shelters है हालांकि यहां शैल चित्र (rock paintings) नहीं मिले है पर प्रागेतिहासिक काल prehistoric time के tools मिलते है और यक़ीनन यह स्थल मानव की प्रागेतिहासिक काल की मानव की स्थली रहा है। पहाड़ी के नीचे ही एक छोटा सा कुआँ बना है जो मुश्किल से 20 फ़ीट पर ही पर शीतल जल पूरे बारह माह प्रदाय करता है। इस कुएं में कभी भी पानी कम नहीं होता है। यहाँ पर शिवरात्रि में एक मेला का भी आयोजन किया जाता है जिसमे कई ग्रामीण यहाँ आते है। जंगल में स्तिथ यह ग्राम रायसेन जिले की प्रागेतिहासिक धरोहर है और हमारा कर्तव्य है कि हम इस स्थल का संरक्षण करें।
Ninod vilage (Raisen ) : निनोद ग्राम रायसेन
 |
निनोद ग्राम रायसेन |
निनोद ग्राम भोपाल से 30 km की दूरी पर स्तिथ एक छोटा सा ग्राम है। गांव पठार पर गढ़ी की प्राचीर है। जो काफी जर्जर स्थिति में है। गढ़ी की दीवारे आज जर्जर स्थिति में है। यह गढ़ी गोंड कालीन प्रतीत होती है। गढ़ी की दीवार सादा है। प्रवेश द्वार आज भी अच्छी स्थिति में है। प्रवेश द्वार के दाएं तरफ छोटे प्रवेश द्वार रहे होंगे जिसमें वर्तमान दाएं वाला प्रवेश द्वार ही शेष है। गांव में दूसरी तरफ प्राचीन प्रतिमाएं भी रखी हुई है। यह अधिक बड़ी तो नहीं है पर किसी समय यह स्थान महत्वपूर्ण रहा होगा क्योंकि इतने अंदरूनी ग्राम में इस प्रकार की प्राचीर और गढ़ी मिलना महत्वपूर्ण है और यहाँ की स्थानीय विशेषता भी यही परिलक्षित करती है कि निनोद ग्राम बहुत प्राचीन है।
.jpg) |
प्राचीन गढ़ी निनोद |
लगभग 16वीं 17वीं सदी का सती स्तंभ के ऊपरी भाग में चांद सूरज का आलेखन है, शिवलिंग की पूजा करते हुए पति-पत्नी फिर योद्दा का चित्रण है। यह ग्राम बहुत प्राचीन ग्राम है जिसका प्रमाण यहाँ की प्राचीन गढ़ी और यहाँ बिखरी हुई मूर्तिया प्रमाण है। इस स्थान के पास कई अन्य प्रतिहासिक स्थल मौजद है जैसे दीवानगंज रॉक शेल्टर, कानाखेड़ा रॉक शेल्टर , फिरोजपुर ग्राम में ऐतिहासिक नागा मूर्तिया आदि स्थल जिस पर आगे के ब्लॉग में एक लेख लिखूंगा।
 |
दीवानगंज रॉक पेंटिंग |
आपको यह ब्लॉग कैसा लगा कमेंट के माध्यम से अवश्य बताये और और कोई ऐसा स्थान जो आपके आस पास मौजूद है और ऐतिहासिक है पर गुमनाम है उसके बारे में भी सूचित करे जिससे उस पर भी ब्लॉग लिखा जा सके. अगले ब्लॉग में जल्द मिलेंगे. धन्यवाद।
गीदगढ़ तक कैसे पहुंचे : How to reach Geedgarh
गीदगढ़ भोपाल से लगभग 30 km की दूरी पर विदिशा रोड पर स्तिथ है। बालमपुर से लगभग 05 km मुख्य सड़क के अंदर यह स्तिथ है और निजी वहां से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है।
चित्रदीर्घा गीदगढ़ : Photo Gallery Geedgarh
.heic) |
गीदगढ़ पहाड़ी |
.jpg) |
गीदगढ़ पहाड़ी पर शिव मंदिर |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम |
.jpg) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम |
.jpg) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम का रास्ता |
.jpg) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
.heic) |
गीदगढ़ में गिद्ध |
.jpg) |
दीवानगंज स्तिथ जैन तीर्थ धाम |
.heic) |
गीदगढ़ स्तिथ प्राचीन शिवलिंग |
.jpg) |
दीवानगंज स्तिथ ज्ञानोदय तीर्थ |
.heic) |
गीदगढ़ की पहाड़ी जहाँ गिद्ध निवास करते है |
.jpg) |
गीदगढ़ का मंदिर |
.heic) |
गीदगढ़ में गिद्ध |
.jpg) |
गीदगढ़ प्राचीन शिवलिंग |
.jpg) |
गीदगढ़ स्तिथ प्राचीन कुंआ |
.heic) |
गीदगढ़ स्तिथ मंदिर |
.heic) |
गीदगढ़ स्तिथ मंदिर |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम |
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
.heic) |
गीदढ़ शैलाश्रय से ग्राम का दृश्य |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम |
.heic) |
गीदगढ़ ग्राम |
.heic) |
पहाड़ी से नीचे ग्राम का दृश्य |
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय |
.heic) |
गीदगढ़ शैलाश्रय जाने का रास्ता |
.heic) |
ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज |
.heic) |
ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज |
चित्र दीर्घा निनोद ग्राम :Photogallery of Ninod
.heic) |
निनोद ग्राम |
.jpg) |
निनोद ग्राम स्तिथ गढ़ी |
.jpg) |
निनोद ग्राम |
.jpg) |
निनोद ग्राम |
.jpg) |
निनोद ग्राम |
.jpg) |
निनोद ग्राम |
.jpg) |
निनोद ग्राम की गढ़ी |
.jpg) |
निनोद ग्राम की प्राचीन गढ़ी |
7 Comments
Super 👍😊 vlog
ReplyDeleteInteresting history sir🙄👍👍😊
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteSuparfb sir ji
ReplyDeleteबहुत अच्छी जानकारी आपने हमारे जिले से जुडी हुई हमें प्रदान की
ReplyDeleteVery good
ReplyDeleteApke margdarshan me is Amazing village ke bare me jankari prapt huyi
ReplyDelete